गोंडा - उत्तरप्रदेश

बृजभूषण शरण सिंह का गोंडा में शक्ति प्रदर्शन।

बृजभूषण शरण सिंह का गोंडा में शक्ति प्रदर्शन।

गोंडा।

भारतीय कुश्‍ती संघ के पूर्व अध्‍यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को गोंडा में शक्ति प्रदर्शन किया। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित रैली में वह रोड शो करते हुए। बृजभूषण के समर्थकों ने रास्‍ते में जगह-जगह उनका स्‍वागत किया। बालपुर के श्री रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय में आयोजित इस रैली में भाजपा के स्थानीय नेता भी मौजूद हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने यौन शोषण के आरोपों से घिरने के बाद अयोध्या में रैली करने का एलान किया था। जिसे अयोध्या के जिला प्रशासन से मंजूरी नहीं दी थी। केंद्र के नौ वर्ष पूरे होने पर रविवार को गोंडा में रैली आयोजित की गई है। रैली के बहाने कैसरगंज सांसद ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों को संदेश दिया। बृजभूषण, रैली स्थल के लिए निकले तो रास्‍ते में जगह-जगह उनका स्‍वागत हुआ। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाने के बहाने बृजभूषण सिंह शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारतीय पहलवानों और कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विवाद में शनिवार को सोनीपत में खाप पंचायत हुई। इसमें साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया पहुंचे। इस दौरान बड़ा फैसला लिया गया। पहलवानों ने आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए सरकार को 15 जून तक का वक्त दिया। चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो खापों के साथ मिलकर पहलवान दिल्ली को चारों तरफ से घेरेंगे। बृजभूषण की गिरफ्तारी तक पीछे नहीं हटेंगे।  पंचायत के बाद साक्षी मलिक ने ऐलान किया कि हम एशियन गेम तब खेलेंगे जब यह सारा मुद्दा हल हो जाएगा। भाजपा सांसद एवं कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर देश के नामचीन पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago