अयोध्या उत्तर प्रदेश

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने  लाभार्थियों को मशीनों का किया वितरण।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने  लाभार्थियों को मशीनों का किया वितरण।

अयोध्या।

केंद्रीय राज्य मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भानु प्रताप सिंह वर्मा ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार और अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह की उपस्थिति में 340 लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक, पैडल चालित अगरबत्ती मशीन और टर्नवुड क्रॉफ्ट मशीनों का वितरण किया। ग्राम विकास योजना के अंतर्गत अयोध्या के ग्राम स्वावलंबी विद्यालय, रनीवा में केवीआईसी के राज्य कार्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित वितरण कार्यक्रम में लखनऊ और गोरखपुर मंडलीय कार्यालय के लाभार्थी शामिल हुए। वितरण कार्यक्रम में अयोध्या से महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और केवीआईसी के उत्तर क्षेत्र के सदस्य नागेंद्र रघुवंशी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री, एमएसएमई, भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि भारत के कुल सकल घरेलू उत्पादों में एक तिहाई योगदान एमएसएमई सेक्टर का है जो देश के 12 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एमएसएमई सेक्टर शानदार काम कर रहा है। ग्रामीण भारत में रोजगार सृजन के क्षेत्र में खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने पिछले 9 वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किया है।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लाभार्थी कारीगरों को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago