IMG 20260615 WA0006 - बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा।

बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा।

अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा।

IMG 20260615 WA0006 - बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा।

अम्बेडकर नगर।

अम्बेडकर नगर जिले में एनटीपीसी टांडा की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत आयोजित एक माह की नि:शुल्क आवासीय बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला का शनिवार को सरगम सभागार में भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा एवं गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा संघमित्रा परिदा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एस.सी. सिंह, परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, महिला मंडल की सदस्याएं, प्रतिभागी बालिकाएं, उनके अभिभावक, प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

कार्यशाला में चयनित 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एक माह तक आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें शिक्षा, कला, योग, आत्मरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही सुरक्षित आवास, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य देखभाल और मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

समापन समारोह में बालिकाओं ने समूह नृत्य, पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक और आत्मरक्षा प्रदर्शन प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने कहा कि यह पहल क्षेत्र की बेटियों के समग्र विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी का प्रयास बेटियों के सपनों को नई उड़ान देना है।

कार्यक्रम के अंत में अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अनुराग सिन्हा तथा संचालन सीएसआर अधिकारी निष्ठा सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *