
अयोध्या बाराबंकी के सिटी लॉ कॉलेज में सामूहिक नकल का वीडियो वायरल होने और अब तक 124 नकलची पकड़े जाने के बाद दो सदस्यीय जांच समिति ने जांच शुरू कर दी है।
डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की 27 फरवरी से एलएलबी त्रिवर्षीय एवं पंच वर्षीय विषम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुईं हैं। इसमें बाराबंकी के सिटी लॉ कॉलेज में रोज नकलची पकड़े जा रहे हैं। अवध विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने सामूहिक नकल के मामले में दो सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। जिसमें विधि संकाय के प्रो.ए के राय और पर्यावरण विज्ञान के प्रो. सिद्धार्थ शुक्ला को नामित किया था।
कुलपति ने संबधित कॉलेज में निगरानी के लिए दो पर्यवेक्षक भी तैनात कर कॉलेज के विरुद्ध जांच शुरू करा दी है। गोपनीय ढंग से चल रही जांच की रिपोर्ट कुलपति को सौंपी जाएगी। जिस पर परीक्षा समिति की बैठक बुला कर निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार कॉलेज के विरुद्ध गंभीर कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें सम्बद्धता समाप्त करने जैसी कार्रवाई भी संभावित है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More