बाइक और ट्रक्टर-ट्राली के बीच टक्कर हो जाने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत।

बाइक और ट्रक्टर-ट्राली के बीच टक्कर हो जाने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत।

अयोध्या।

जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में आज एक भयंकर सड़क हादसा हो गया, इस हादसे में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। कोहरे के चलते लो विलीजिविलटी की वजह से एक बाइक और ट्रक्टर-ट्राली के बीच टक्कर हो जाने से इस दर्दनाक हादसे का होना बताया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे से जहाँ दोनों परिवारों में कोहराम मचा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पूरा गांव शोक में डूब गया है।सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे के आसपास घटी इस भीषण दुर्घटना में संजय (24) पुत्र कैलाश निषाद व दीपक (18) पुत्र हरिनाथ निवासी पूरे गोड़िया मजरे भैंसौली थाना मवई जनपद अयोध्या की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संजय जो भगत नगर तिराहे पर फल की दुकान चलाता था अपने चचेरे भाई दीपक के साथ प्रत्येक सोमवार की तरह आज भी माँ कामाख्या देवी के दर्शन पूजन हेतु थाना मवई अंतर्गत ग्राम सुनबा स्थित माँ कामाख्या धाम गया था जहाँ से माता रानी के दर्शनोपरांत वापस घर लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें जहां दो युवक बुरी तरह घायल हो गए वहीं गन्ने से लदी ट्रक्टर-ट्राली भी गड्ढे में पलट गई।घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुँचे बाबा बाजार थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने आनन-फानन में दोनों घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल ले जा रहे थे तभी एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की सीएचसी रुदौली में मौत हो गई।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago