
अयोध्या जिले में ठंड ने 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री खिसककर 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पहले नौ जनवरी 2013 को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार काफी कम रही, लेकिन गलन बदस्तूर जारी रही।
हांलाकि सर्द हवाओं का चलना भी जारी रहा जिसके कारण धूप से मिली राहत से कोई खास फर्क ठण्ड पर नहीं पड़ा। फिर भी तापमान में आंशिक बढोत्तरी जरूर देखी गई। बीते कई दिनों भीषण सर्दी में कोल्ड डे जैसे हालातों के बाद सोमवार को खिली धूप से फौरी राहत मिली।मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा है, जिसके बाद पछुवा हवाओं के चलने से कोहरा छंटने और धूप निकलने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व बारिश के कारण वहां से सर्द हवाओं का आना प्रभावित हुआ है। जिसके कारण तापमान में मामूल बढोत्तरी व राहत के तौर पर देखी जा रही है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर दाखिल हो रहा है। जिसके असर से मंगलवार व बुधवार को भी मैदानों में तापमान में हल्की बढ़ोत्त्तरी देखी जा सकती है। कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी जिलों में बादल व बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन मण्डल के जिलों में बारिश के आसार नहीं है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More