बहन के घर होली मिलने जा रहे युवकों के साथ हुई छिनैती, पुलिस पूछताछ में जुटी।

बहन के घर होली मिलने जा रहे युवकों के साथ हुई छिनैती, पुलिस पूछताछ में जुटी।

मिल्कीपुर_अयोध्या।

थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र में बहन के घर होली मिलने जा रहे युवकों के साथ छिनैती की घटना होने का आरोप है। होली पर हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के चिखड़ी गांव निवासी रंजीत अपने चचेरे भाई के साथ अपनी बहन के घर गंगासराय आ रहा था। गांव के बाहर ही युवकों ने उसे रोककर छिनैती की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर युवकों ने दोनों को जमकर पीटा। जिससे रंजीत को काफी चोटें आई हैं।  जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चिखड़ी निवासी रंजीत और उनका चचेरा भाई राहुल पल्सर मोटरसाइकिल से थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के गंगासराय स्थित अपनी बहन के घर होली मिलने आ रहे थे। गंगासराय गांव के पूरब बरम बाबा स्थान के पास पांच-छह युवकों ने उनको रोककर छिनैती करने लगे।  जब दोनों लड़कों ने विरोध किया तो लुटेरों ने दोनों की जमकर पिटाई की तथा दोनों की सोने की अंगूठी व चेन छीन लिया। भुक्तभोगी लड़के पुलिस को छह बजे से लगातार फोन करते रहे लेकिन पुलिस ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची। जबकि घटना स्थल से थाने की दूरी 5 किलोमीटर है मिल्कीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

24 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago