
अयोध्या आगामी लोकसभा चुनाव के बाद जून माह के अंत तक बसखारी-मया बाजार फोर लेन मार्ग के पूरा होने का इंतजार इंतजार खत्म हो जाएगा। इसे पूरा हो जाने से यातायात सुगम हो जाएगा। इस मार्ग को पूरा करने के लिए पहले मार्च तक का समय निश्चित किया गया था। किन्तु कार्य अभी पूरा न हो पाने के कारण अब जून तक कार्य पूरा करने का समय तय किया गया है। इसके चलते दर्शननगर समपार पर लगने वाले जाम और अयोध्या से होकर मया बाजार, अकबरपुर-बसखारी तक सीधे यातायात सुगम हो जाएगा।
अयोध्या-अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर मया बाजार तीन किमी फोर लेन का निर्माण 60.71करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर सात जनवरी 2022 से निर्माण कार्य प्रारंभ है।
इस सड़क का निर्माण 15 फरवरी 2024 तक पूरा होना था किन्तु यह सड़क अब जून माह में पूरी कर ली जाएगी। अधिशासी अभियंता सत्य प्रकाश भारती ने बताया कि कार्य युद्धस्तर पर जारी है। समय पर कार्य पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी लगे हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More