
#image_title
प्रयागराज के गंगा नगर इलाके में फाफामऊ गंगा पुल पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। टक्कर के बाद एक ट्रक पुल के नीचे जा गिरा, जबकि दूसरी ट्रक पुल की रेलिंग में फंस गया। सूचना पर पहुंची फाफामऊ और शिवकुटी पुलिस ने पुल के नीचे गिरी ट्रक में मृत पड़े दो शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं, दोनों ट्रकों की टक्कर की चपेट में आने से एक बाइक सवार भी बाइक सहित पुल के नीचे चला गया, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पुल पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। जानकारी के मुताबिक फाफामऊ पुल पर शुक्रवार की भोर में दो ट्रकों में आमने सामने से टकरा हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के नीचे जा गिरा। वहीं ट्रक की चपेट में आया एक बाईक सावर भी बाइक सहित पुल के नीचे गिर गया। जिससे दो ट्रक चालकों समेत बाइकसवार की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष फाफामऊ आशीष सिंह सिसोदिया का कहना है कि शहर की ओर से गिट्टी से लदी और फाफामऊ की ओर से मिनी ट्रक जिसमें पार्सल लदा हुआ था। आपस मे भिड़ गए जिसकी वजह से यह बड़ी घटना हुई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More