
#image_title
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हुए यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर फर्जी आदेश वायरल है. इस आदेश में कहा गया है कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम 5 अप्रैल को जारी हो रहे हैं. जिसका सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने खंडन किया है. सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्य कांत शुक्ला की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कुछ अराजकतत्वों द्वारा सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर एक विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है. विज्ञप्ति में वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का परीक्षाफल 5 अप्रैल 2023 को घोषित किए जाने का उल्लेख किया गया है. सचिव ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि यह आदेश पूरी तरह से फर्जी है. उन्होंने कहा है कि फर्जी विज्ञप्ति वायरल करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा परिणाम कब जारी होगा इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा,उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वह बोर्ड परीक्षा के परिणाम के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More