अयोध्या उत्तर प्रदेश

फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले 50 हज़ार।

फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले 50 हजार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में एक व्यवसायी ने सिविल लाइन स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा के कर्मचारी पर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 50,000 रुपये निकालने का आरोप लगाया है।

नियावां निवासी अजहर सईद ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनका बैंक खाता सिविल लाइन स्थित एक निजी एचडीएफसी बैंक में संचालित है। अक्तूबर, 2024 में उन्होंने अपने बैंक खाते का मिलान कराया, तो पता चला कि चार फरवरी, 2023 को उनके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 50,000 रुपये निकाल लिए गए हैं।

बताया कि अधिक व्यस्तता के कारण उनका चेक एक समय में बैंक कर्मचारी उमरा तहसीन के पास रहता था। बताया कि संबंधित कर्मचारी से उन्होंने फोन पर वार्ता की तो पता चला कि उनका स्थानांतरण मुंबई हो गया है। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago