अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रेमी युगल ने खाई साथ जीने-मरने की कसमें, फिर उठाया खौफनाक कदम, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक।

प्रेमी युगल ने खाई साथ जीने-मरने की कसमें, फिर उठाया खौफनाक कदम, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक।

अयोध्या।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले पूराकंलदर थाना क्षेत्र में में रविवार की रात युवक और युवती ने अपने-अपने घरों में फांसी लगा ली। युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत नाजुक है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
घटना पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के चांदपुर हरबंस गांव की है। गांव निवासी राकेश कुमार के बेटी श्वेता कुमारी उर्फ रानी (20) वर्ष ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी। इसके अलावा गांव के ही अजय गौड़ के बेटे मनीष गौड़ ने फांसी लगा ली। घरवालों ने देखा तो उसे उतारकर आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत नाजुक देखते हुए, उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने दबी जुबान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने की बात कही। हालांकि कोई खुलकर बात करने को तैयार नहीं हुआ। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago