139d7f06 00db 4281 a56d d402a0bac67b 1732088987077 - प्रेमजाल में फंसा कर युवती को भगा ले गया युवक।

प्रेमजाल में फंसा कर युवती को भगा ले गया युवक।

अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

प्रेमजाल में फंसा कर युवती को भगा ले गया युवक।

139d7f06 00db 4281 a56d d402a0bac67b 1732088987077 - प्रेमजाल में फंसा कर युवती को भगा ले गया युवक।

अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को प्रेमजाल में फंसा कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री को डीह भियांव गांव निवासी सुभाष पुत्र अनिल अपने प्रेमजाल में फंसा चुका था। 17 अगस्त की दोपहर करीब 11 बजे दोनों गांव से बाहर चले गए। देर शाम तक पुत्री घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि सुभाष के माता-पिता को इस बात की जानकारी थी, बावजूद इसके उन्होंने बेटी को भगाने में सहयोग किया। घटना के बाद से विपक्षी पक्ष घर से गायब है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। पीड़ित परिजन ने रविवार देर रात बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। सोमवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी गई।
कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *