
निर्माणाधीन नाला ढहा, चार मजदूर घायल, राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में निर्माणाधीन नाले के ढहने से चार मजदूर मंगलवार शाम दब गए। आनन-फानन में सभी मजदूरों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कोतवाली नगर के महुआरिया रोड का है। जहां पर नगरपालिका के ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है। एका-एक नाले का पोल खिसक गया, जिससे मिट्टी ढह गई और उसमें चार मजदूर दब गए। हादसे में गोंडा जिले के सुरेश, यहां के असरथा कृष्णदेव मिश्रा, सरावा गांव के राजेश कुमार शुक्ला और गवानिया के रमेश शुक्ला घायल हुए। सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया।
ईओ लालचंद्र समेत नगर पालिका के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और घायल मजदूरों का हाल जाना। वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर करीब एक महीने से काम कर रहे हैं। ये भी बताया जा रहा है कि दो मजदूरों के पैर में काफी चोट आई है। नगर पालिका के अधिकारी अब मामले को मैनेज करने में लगे हैं।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More