प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 को अयोध्या में मनाएंगे दीपोत्सव|

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 को अयोध्या में मनाएंगे दीपोत्सव|

अयोध्या|

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी के लिए रामनगरी अयोध्या तैयार हो रही है। भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए पांच अगस्त 2021 को भूमि पूजन के बाद अब एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अयोध्या आगमन होगा।
प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्या में करीब तीन घंटे का प्रवास रहेगा, इस दौरान कई कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही वह रामनगरी से प्रदेश को बड़ा संदेश भी देंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या आएंगे। उनके आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है। पीएम मोदी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राम जी की पैड़ी पर दीपोत्सव मनाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या आगमन के कार्यक्रम को देखते हुए वहां की तैयारी परखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्टूबर यानी बुधवार को अयोध्या जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में हनुमान गढ़ी तथा श्रीराम राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप भी देंगे।
वाराणसी से लगातार दूसरी बार लोकसभा के सदस्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में देव दीपावली में तो शामिल हो चुके हैं। रामनगरी अयोध्या में यह पहला अवसर होगा,जब पीएम मोदी दीपोत्सव में शामिल होंगे। इस बार यहां पर गाय के गोबर से बने 25 हजार दीपक प्रज्जिवलित किए जाएंगे। इसमें 1100 गोदीप श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में जलाए जाएंगे। यह भी गाय के दूध से बने घी से जलाए जाएंगे।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

2 days ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago