19 को अयोध्या आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ,रामलला और हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन

19 को अयोध्या आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ,रामलला और हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन|

अयोध्या|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैंl एक माह के भीतर उनकी अयोध्या की तीसरी यात्रा हैl वे दीपोत्सव स्थल का निरीक्षण करने के साथ साथ श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन व मंदिर निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसे देखते हुए साकेत महाविद्यालय और अयोध्या एयरपोर्ट पर उनके हेलिकाप्टर के उतरने व अन्य सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैंl
डीएम नीतिश कुमार ने सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सभी विभागों से अपने कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैl उन्होंने जल्द से जल्द दीपोत्सव की समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए मीडिया को कोई पास जारी नही किया गया है।सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर कवरेज किया जा सकता है।उनके साथ एएनआई टीम तथा सूचना निदेशालय की टीम फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी के लिए उनके साथ उपलब्ध रहेगी।
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ 28 सितंबर को लता चौक के उद्धाटन अवसर तथा 12 अक्टूबर को श्रीराम महायज्ञ में शामिल होने आ चुके हैंl12 अक्टूबर को उन्होने गोलाघाट स्थित अम्मा जी मंदिर में आदि रामानुजाचार्य की मूर्ति की स्थापना 1000 वीं जयंती के अवसर पर की थीl
बताते चले कि सीएम योगी पहले ही इस बार अयोध्या के हर मंदिर और घर में दीपोत्सव मनाने के लिए कह चुके हैंl
अपर जिलाधिकारी नगर सलिल पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री व अन्य वीआईपी के आगमन को देखते हुए हेलीपैड के निर्माण का कार्य आज से प्रारम्भ किया जायेगा। सूचना विभाग द्वारा छठवें दीपोत्सव के लिए झांकियां तैयारी की जा रही है। साकेत महाविद्यालय के मैदान पर हेलीपैड का निर्माण होगा इसलिए झांकी तैयारी के लिए तत्काल प्रभाव से इसको परिवहन विभाग द्वारा स्थापित उदया चौराहा के पास मोटर ट्रेनिंग सेंटर पर कर दिया जाय तथा वही पर तैयारी किया जाय। मौके पर झांकी सजाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, शैलेन्द्र नेगी आदि उपस्थित थे।
मोटर ट्रेनिंग स्थल में झांकी बनाने के कार्य को शिफ्ट करने तथा वही से झांकी बनाने का कार्य करने के निर्देश दिये गये। सूचना विभाग द्वारा 11 खुले ट्रकों पर झाकियां तैयार करायी जा रही हैl
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 day ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

1 day ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

1 day ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

1 day ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago