दीपावली पर्व में नकली मावा व्यवसायियों पर इंटेलिजेंट की नजर

दीपावली पर्व में नकली मावा व्यवसायियों पर इंटेलिजेंट की नजर|

अयोध्या|
दीपावली के त्यौहार को लेकर राम नगरी अयोध्या में भी नकली मावा व्यवसायियों पर नकेल कसने के लिए अब फूड विभाग इंटेलिजेंट की तर्ज पर कार्य करेगा बाहर से आने वाले नकली मावा ऊपर रोक लगाए जाने के साथ ही मार्केट में बिक रहे मिठाइयों को लेकर भी जागरूकता तेज कर दी है। इसको लेकर जनपद में 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग का दावा है कि जनपद में नकली मावा बनाने वाली नहीं है लेकिन बाहर से इस प्रकार के आने वाले पदार्थों को अब जनपद में भी प्रवेश नहीं मिलने पाएगा इसके लिए अब इंटेलिजेंट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
नकली मावा बनाने वाले पर कारवाई मानिकचंद्र सिंह फूड अधिकारी अयोध्या ने कहा कि हमारे यहां नकली मावा में ज्यादा से ज्यादा मिलावट जो लोग करते हैं व आलू व अन्य पदार्थ को मिक्स कर देते हैं लेकिन अभी तक ऐसा कोई सपोर्ट अयोध्या में दिखाई नहीं दिया है क्योंकि यहां पर दूध की प्रोडक्शन नहीं है लेकिन बाहर से जो मावे आते हैं उसमें मिलावट की संदेह रहता है इसलिए कुछ ऐसे चेकप्वाइंट पर टीम को लगा दिया गया है। वह जो है सूचना दें कि उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी और मिलावटी खोवा व अन्य समाधि मिलता है तो उसे तत्काल गड्ढा खोदकर वहीं पर नष्ट कराया जाता है।
वहीं मिलावटी मिठाई वालो पर कारवाई को लेकर बताया कि हमारे लोगों के द्वारा अधिक से अधिक कहा जाता है कि खोए से बनी मिठाइयों का कम प्रयोग करें फिर भी सभी मिठाई की दुकानें हैं उस पर शैपुलिंग कराई जाएगी। और देखा जाएगा कि अगर कोई मिलावट करता हुआ पाया जाएगा या ऐसी ऐसी चीजें पाई जाएंगी उन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जागरूकता फैलाने संबंध में कहा कि पर्व को देखते हुए उपभोक्ता सावधान रहें और जैसे की मिठाइयों में बर्फी हुई जिसमें लोगों के द्वारा एलमुनियम का फाइल लगा दिया जाता है जबकि वह अलायु नहीं किया गया है। उसे हल्का सर्रफ करने पर ही टूट जाता है तो सही मानी जाती है यह कुछ बेसिक नुक्से हैं जो हमारे fso गांव गांव तक जागरुक कर रहे हैं। तो वहीं मिलावटी मिठाई से कैसे बचे इसलिए बहुलता में जो मिठाई आ रही हूं जैसे कि इस समय खोए की मात्रा अधिक रहती है तो उन मिठाइयों को लोगों को उपयोग नहीं करना चाहिए और इसी आधार पर मिलावटी मिठाइयों से बचा जा सकता है। और कैसे जाने कि मिठाई में मिलावट है कहा कि कुछ खोए की मिठाइयां तो पहचान में सभी को आ जाता है कि कौन सी ड्राई मिठाई है और कौन सी खोए से बनी हुई है और खोए की मिठाइयों को खरीदने से परहेज करें सबसे बड़ा उपाय यही है।
जिले में मिलावट को लेकर पिछले एक महीने में हुई कारवाई का डाटा ईश्वर जो भी कार्रवाई कराई गई है उसमें दूध पर 105 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें 13 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं जबकि जो पिछली रिपोर्ट आई है उसमें 84 नमूने में से 66 नमूने फेल हुए हैं। ऐसे लोगों पर मुकदमा सैंक्शन कर दिया गया है जो adm सिटी की कोर्ट में चल रहा है। और ऐसे लोगों पर पेनाल्टी की लगाई जाएगी। तो वहीं खोए पर अब तक इस वर्ष 6 निरीक्षण कराया गया है। जिसमें तीन स्थानों पर रेड डाला गया था इसके साथ कुल 30 नमूने की रिपोर्ट आई थी जिसमें 27 खेल पाए गए हैं इन लोगों पर भी मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। तो वही मार्केट में पनीर को भी चेक किया गया है जिसमें 124 दुकानें हमारे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अपने तहसील स्तर पर चेक किया है जिसमें 11 नमूने रेड के द्वारा डलवाए थे उन नमूनों में 6 की रिपोर्ट से फेल आई हुई है। उसी प्रकार से मिठाइयों की दुकान पर भी चेकिंग कर आ गया है जिसमें 6 स्थानों पर रेड डाला गया था। जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है तो बाकी दूध प्रोडक्ट पर 125 स्थानों पर निरीक्षण किए गए हैं जिसमें 11 नमूने लिए गए हैं जिसमें आए दो रिपोर्ट फेल है।
editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

2 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

3 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

3 days ago

कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर।

कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार कोतवाली।

मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार कोतवाली। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर… Read More

3 days ago

चढ़ावा प्रकरण में दोषी नहीं बचेंगे, दो दिन में भागेंगे या जेल जाएंगे : विनय कटियार।

चढ़ावा प्रकरण में दोषी नहीं बचेंगे, दो दिन में भागेंगे या जेल जाएंगे, विनय कटियार।… Read More

3 days ago