अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में ब्लैक कैट कमांडो तैनात,फाइव लेयर सुरक्षा में घिरे रहेंगे पीएम मोदी

अयोध्या में ब्लैक कैट कमांडो तैनात,फाइव लेयर सुरक्षा में घिरे रहेंगे पीएम मोदी,

अयोध्या।

अयोध्या की अभेद्य सुरक्षा के चलते सोमवार को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। पूरी अयोध्या को सात चक्रीय सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।
श्रीराम मंदिर “प्राण प्रतिष्ठा” समारोह के लिए अयोध्या में ब्लैक कैट कमांडो, बख्तरबंद गाड़ियां, एंटी ड्रोन व एंटी माइंस ड्रोन सिस्टम व एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लैस कमांड कंट्रोल सिस्टम के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसीज के 13,000 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है।
पुलिस मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से अयोध्या की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि एसपीजी के साथ मिलकर पुलिस ने सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
अयोध्या में बनाए गए सुरक्षा घेरे में सबसे अंदरूनी घेरा एसपीजी के जवानों का होगा। इसके बाद एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो के साथ एसटीएफ का घेरा रहेगा। एटीएस की टीम की जिम्मेदारी तीसरे सुरक्षा घेरे की है।
चौथे सुरक्षा घेरे में उप्र पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। पांचवे घेरे में आरएएफ की तैनाती की गई है। सातवें घेरे में पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के लिए फाइव लेयर सुरक्षा तैयार की गई है। उनके सबसे नजदीक एसपीजी की टीम रहेगी। इसके बाद दूसरी लेयर में एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो रहेंगे।
तीसरी लेयर में एसटीएफ की टीम तैनात की गई है। चौथी लेयर में अर्धसैनिक बलों के जवान रहेंगे और पांचवी लेयर में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष प्रशिक्षित जवान तैनात रहेंगे।
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

10 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

11 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

11 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

13 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

18 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago