अयोध्या उत्तर प्रदेश

पैमाइश में श्मशान की भूमि पर मिला महाविद्यालय का निर्माण, डीएम को भेजी गई रिपोर्ट।

पैमाइश में श्मशान की भूमि पर मिला महाविद्यालय का निर्माण, डीएम को भेजी गई रिपोर्ट।

अयोध्या।

अयोध्या शिक्षा क्षेत्र तारुन में संचालित एक महाविद्यालय का कुछ हिस्सा ग्राम पंचायत की श्मशान भूमि पर निर्माण होने का मामला प्रकाश में आया है। गोसाईगंज विधायक द्वारा विधानसभा में मामला उठाने पर आनन-फानन में बुधवार को तहसील प्रशासन एवं चकबंदी अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा पैमाइश कर रिपोर्ट जिला अधिकारी को प्रेषित की गई है। 

मामला शिक्षा क्षेत्र तारुन बाजार स्थित परशुराम स्मारक महिला महाविद्यालय का है। इस कॉलेज का कुछ भाग श्मशान की भूमि पर बने होने की चर्चा कुछ महीनों से जोरों पर चल रही थी।

इसी के बाबत मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह ने विधानसभा सत्र में प्रश्न कर मामले को तूल पकड़ा दिया। सचिवालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 48 घंटे के भीतर जिलाधिकारी अयोध्या से श्मशान की भूमि की पैमाइश कर पूरे प्रकरण से संबंधित रिपोर्ट तलब की है। बुधवार की सुबह 10:00 बजे तहसील प्रशासन बीकापुर नायब तहसीलदार रामखेलावन, राजस्व निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय, लेखपाल शिवकुमार, मुन्नालाल, सुनील सिंह व चकबंदी कानूनगो की संयुक्त टीम ने महाविद्यालय के चारों तरफ भूमि की पैमाइश की।

इस दौरान ग्राम प्रधान हरीराम निषाद सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि गाटा संख्या 18 रकबा 727 एअर अभिलेखों में श्मशान भूमि के नाम दर्ज है। कॉलेज की बिल्डिंग का कुछ अंश आरक्षित भूमि में आ रहा है। संयुक्त रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। 

दो माह पूर्व जनकदुलारी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक अवधेश वर्मा ने परशुराम स्मारक महिला महाविद्यालय को श्मशान की भूमि पर निर्माण होने को लेकर जिला अधिकारी से लेकर शासन तक शिकायत कर जांच करने की मांग की थी। लेकिन तब मामला ठंडा बस्ते में चला गया था। इन्होंने बताया विद्यालय का प्रबंधक प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में प्रधानाध्यापक है। लेकिन विवादों से हमेशा इसका नाता रहा है। पूर्व में एक शिक्षक राजेश दुबे की पिटाई सहित कुछ अन्य मामलों में इसके ऊपर रिपोर्ट भी दर्ज है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago