हैदरगजं - अयोध्या

पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा।

पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा।

हैदरगजं_अयोध्या।

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अहिरौली गांव निवासी 58 वर्षीय महिला का शव मंगलवार सुबह गांव के खेतों के बीच शीशम के पेड़ की डाल से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिलने से गांव में हलचल मच गई। मृतका की पहचान गांव निवासी रोजगार सेवक सुनील कुमार यादव की मां चंद्रावती पत्नी स्वर्गीय रामकुमार यादव के रूप में हुई। जानकारी होने पर आसपास खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र यादव द्वारा सूचना हैदरगंज पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र यादव ने बताया कि महिला के पति राम कुमार की मृत्यु लॉकडाउन के दौरान घर पर हुई थी। मृतका के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र सुनील रोजगार सेवक है तो छोटा पुत्र अनिल लखनऊ में नौकरी करता है। मृतका कुछ समय से शुगर की बीमारी से पीड़ित थी 

प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अरशद ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago