तारुन-अयोध्या

दिन दहाड़े गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने वाला जुबैर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

दिन दहाड़े गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने वाला जुबैर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के  तारुन थाना क्षेत्र रामपुर भगन में दिन दहाड़े बुलेरो चढ़ाकर सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या के मामले पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के द्वारा इलाके में दहशत फैलाने वाला जुबेर खान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। उसके बायें पैर के घुटने में गोली लगी है। 

वहीं मुठभेड़ के दौरान एक कास्टेबल शैलेन्द्र कुमार भी घायल हुए है। एक अभियुक्त मोटरसाईकिल से भागने में सफल हो गया। जिसके साथ अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी है। मामले के खुलासे के लिए सीओ बीकापुर डा राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगी थी।

गौरा घाट तिराहा गयासपुर में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान कछौली पुल की तरफ से दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। परन्तु वह भागने लगे। पुलिस ने जब इनका पीछा किया तो मोटरसाईकिल पर बैठे व्यक्ति ने फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस ने जब फायर किया तो जुबेर खान पुत्र नौशाद खान निवासी रामपुर भगन थाना तारुन को बाये घुटने में गोली लगी तथा उसे मौके से पकड़ लिया गया। परन्तु दूसरा अभियुक्त भागने में सफल रहा।

आपको बता दें कि सेवानिवृत्त शिक्षक रामतीरथ तिवारी से नौशाद ने 15 साल पहले बेटी की शादी में 50 हजार रुपये लिया था। इस उधार को न दे पाने की स्थिति में उसने अपनी एक जमीन रामतीरथ को बैनामा कर दी। परन्तु बाद में वह जमीन व उधार ली गयी रकम देने से मुकर गया।  रामतीरथ इस प्रकरण को लेकर कोर्ट में गये तथा उनके पक्ष में सीनियर डिवीजन व जिला जज के यहां उनके पक्ष में डिग्री हुई। जिसके बाद नौशाद के बेटे जुबेर ने शुक्रवार की सुबह रामपुर भगन में बुलेरो चढ़ाकर रामतीरथ को गम्भीर रुप से घायल कर दिया। और इलाज के दौरान  उनकी मौत हो गयी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago