
अयोध्या जिले में आजादी के अमृत महोत्सव समापन समारोह के तहत शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत बीकापुर में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया। नगर पंचायत कार्यालय शुरू हुई तिरंगा यात्रा बीकापुर बाजार सहित नगर पंचायत के कई हिस्सों से गुजरी। तिरंगा यात्रा में शामिल नगर पंचायत कर्मियों द्वारा देशभक्ति के नारे लगाए गए। इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना ने पंचायत कर्मियों के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों को भी मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, सहित नगर पंचायत कर्मी शामिल रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More