
पेड़ पर फंदे से लटकता मिला महिला का मिला शव।
इनायत नगर _अयोध्या।
अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी बारुन बाजार अंतर्गत अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थिति चमनगंज में एक जंगल में एक अधेड़ महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
इनायत नगर थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार के पास जंगल में शुक्रवार की सुबह शौच को आए ग्रामीणों ने 40 वर्षीय महिला का शव चिलविल की पतली डाल से जमीन तक लटका देखा। लोगों द्वारा सूचना इनायत नगर पुलिस को दी गई। थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रह्म दत्त पाण्डेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच।
फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच – पड़ताल की है। महिला के शव के पास से एक मोबाइल फोन, चप्पल तथा शाल बरामद हुई है। थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच केन्द्रित है। मृतका की शिनाख्त सुनीता पत्नी स्वर्गीय लल्लन निवासी खिहारन के रूप में हुई है। पुलिस ने मोबाइल का सीडीआर निकलवाने की बात कही है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More