हैदरगजं - अयोध्या

पेड़ की डाल काटते हुए कुएं में गिरा छात्र, मौत।

पेड़ की डाल काटते हुए कुएं में गिरा छात्र, मौत।


हैदरगजं_अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगजं थाना क्षेत्र सोमवार को कुएं के किनारे पेड़ की डाल काटने छांटने के दौरान मदरसे के एक छात्र की कुएं में गिर कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने रस्सी और छड़ की मदद से किसी तरह छात्र के शव को कुएं से बाहर निकाला।
घटना जिले के हैदरगंज थाना के जाना बाजार बीकापुर मोड़ से दो सौ मीटर दूर एक दुकान के सामने स्थित कुएं पर हुई।

बताया गया कि जाना निवासी 14 वर्षीय मो असलम पुत्र घिराऊ दोपहर 3 बजे के लगभग अपने ही बाग में स्थित कई वर्ष पुराने कुएं की जगत पर उगे गूलर के पेड़ की टहनियों को काट कर साफ सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक कुएं से भरे पानी में गिर पड़ा। वह स्थानीय मदरसे में कक्षा 5 का छात्र था।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago