रौनाही - अयोध्या

चेकिंग के दौरान बस यात्रियों की मौत मामले की जांच शुरु।

चेकिंग के दौरान बस यात्रियों की मौत मामले की जांच शुरु।

अयोध्या।

अयोध्या में बीते शुक्रवार की सुबह एआरटीओ चेकिंग के दौरान स्लीपर बसों में सवार दो यात्रियों की मौत मामले की जांच शुरू हो गई है। आईजी से तूल पकड़ चुके मामले में सम्बंधित बस चालकों सहित जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें एआरटीओ और प्रभारी निरीक्षक दोनों को आरोपित किया गया है।

सोहावल क्षेत्र के करेरु निवासी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने सम्बंधित दोषी बस संचालक एवं अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी किया है। इसके बाद एसएसपी ने मामले की छानबीन का जिम्मा रौनाही थाने के उपनिरीक्षक रमा शंकर सरोज को सौप आख्या मांगी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे तहसीनपुर टोल प्लाजा पर एआरटीओ प्रवीण कुमार सिंह द्वारा चेकिंग के दौरान दिल्ली से बिहार जा रही बसों को कागजात में कमी पाए जाने पर रौनाही थाने के सामने यात्रियों से भरी बस तीन घंटे खड़ी किया गया था। जिसमें दो अलग अलग बसों के दो यात्रियों की मौत हो गई थी। हालांकि मामले में सम्भागीय परिवहन विभाग स्तर की ओर जांच भी की जा रही है।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

7 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago