अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीराम जन्मभूमि पथ पर लापरवाही, दो अधिकारी हटाए गए। अयोध्या।

श्रीराम जन्मभूमि पथ पर लापरवाही, दो अधिकारी हटाए गए।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि पथ के निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर राजकीय निर्माण निगम के दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाकर मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। गत 9 सितंबर को भवन निर्माण समिति की बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इस पथ का निरीक्षण कर कर लापरवाही देखी। इस बारे में मीटिंग में आरोपी अधिकारी संतोषजनक जबाब भी नहीं दे पाए थे।

नृपेंद्र मिश्र की नाराजगी के बाद अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल ने आरएनएन के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पथ पर कैनोपी का निर्माण होना है। ये दोनों अधिकारी जीएम अजय मिश्रा और प्रोजक्ट मैनेजर अनूप शुक्ला इस काम में रुचि नहीं ले रहे रहे हैं। एक माह से गड्ढा खोद कर छोड़ा गया है। रामलला के दर्शन मार्ग के सबसे छोट व महत्वपूर्ण इस मार्ग से शेष काम में लापरवाही अक्षम्य है। कमिश्वर के इस पत्र के बाद आएनएन के एमडी योगेश पवार ने इन दोनों अधिकारियों को आरोप पत्र थमा दिया।

कमिश्वर गौरव दयाल ने यह भी लिखा कि इन दोनों अधिकारियों के रहते समय से यह काम पूरा होना संभव नहीं दिख रहा है। बताते चले कि 9 नवंबर की भवन निर्माण समिति की बैठक से बाद भी भी अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल और डीएम नीतिश कुमार ने इसी माह की 14 तारीख को श्रीरामजन्मभमि  पथ का निरीक्षण कर कैनौपी का निर्माण न होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने इस काम को तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद इन अधिकारियों का रवैया बेहद लापरवाही भरा बना रहा।

कमिश्नर गौरव दयाल ने जिलाधिकारी नितीश कुमार के साथ 14 सितंबर को निर्माणाधीन जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ व राम पथ का निरीक्षण किया था। अधिकारीद्वय ने जन्मभूमि पथ में कार्यदायी संस्था यू.पी.आरएनएन द्वारा बनायी जा रही कैनेपी का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिया कि कैनेपी का कार्य तीव्र गति से पूर्ण गुणवत्ता से करते हुए कैनेपी निर्माण में जो पथ के पत्थरों को डिसमेंटल किया गया है उन लिए नये पत्थरों की व्यवस्था उसी पैटर्न के अनुसार लगाने की पूर्व से ही कर ली जाय। पर इसका भी कुछ असर नहीं दिखने के बाद यह कार्यवाही की गई।

श्रीरामजन्मभूमि पर का निर्माण 39 करोड़ की लागत से हो रहा है। यह रामलला के दर्शन से जुड़ा सबसे छोटा मार्ग जिसकी लंबाई बिड़ला धर्मशाला से मात्र 566 मीटर है। इस पथ पर श्रद्धालुओं के लिए लाकर,बेंच, पेयजल, चिकित्सा और रामलला की आरती के लिए टोकन आदि की सारी व्यवस्था भी की गई है। अगस्त माह में यह मार्ग श्रद्धालुओं के लिए समर्पित किया जा चुका है। इसके बावजूद इस महत्वूपर्ण मार्ग का करीब 5 प्रतिशत निर्माण कार्य जस का तस पड़ा हुआ है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago