अयोध्या आस-पास

पूर्व प्रधान के पुत्र का पेड़ से लटका मिला शव।

पूर्व प्रधान के पुत्र का पेड़ से लटका मिला शव।

इनायतनगर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना के उरुवा वैश्य गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान के पुत्र का शव घर के सामने पेड़ से लटका हुआ मिला। इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत उरुवा वैश्य गांव के जग प्रसाद पूर्व प्रधान हैं। शुक्रवार की सुबह उनके पुत्र राजबली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के सामने सहतूत के पेड़ से फंदे के सहारे लटका देख कर गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज रजनीश कुमार पाण्डेय फोर्स के साथ पहुंचे और पेड़ से फंदे के सहारे लटके युवक के शव को नीचे उतरवाया।  ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार की सुबह जब मृतक की मां नींद से जागी तो देखा कि घर के सामने पेड़ से किसी युवक का शव लटका है। जिसे देखकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। हल्ला गुहार सुनकर परिवार तथा गांव के लोग दौड़े। देखा तो पूर्व प्रधान के बेटे राजबली का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका है।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

5 days ago