
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हथिगो डिहवा गांव निवासी 70 वर्षीय किसान राजा राम पुत्र दुखी बुधवार की रात 11 बजे बाहर खेत की रखवाली के लिए छप्पर में लेटे थे । इसी दौरान छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । जानकारी होने पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए सीएचसी कूड़ेभार ले गए । जहां से उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया गया । सुल्तानपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर राजाराम को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया । जहां इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई । रास्ते से ही परिजन शव घर ले आए और इसकी सूचना गुरुवार की देर शाम हैदरगंज पुलिस को दे दिया। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात्रि में लगभग 9 बजे के आसपास पीएम के लिए भेज दिया।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More