
पूजित माटी के कलश के साथ गूंजा समरसता का संदेश।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष को समर्पित समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने अयोध्या और देवकाली मंडल में कलश वंदन यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया। संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई , पूजित माटी के कलश को यात्रा का केंद्र बनाया गया। दोनों मंडलों में अलग-अलग मार्गों से निकली यात्राओं का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। अयोध्या मंडल में यात्रा की शुरुआत टेढ़ी बाजार स्थित बृहस्पति कुंड से हुई।
अयोध्या महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने पूजित माटी के कलश के साथ यात्रा को रवाना किया। यात्रा अशर्फी भवन पहुंची। इसके बाद मतगजेंद्र मंदिर पर डा.प्रज्जवल सिंह व विकास गुप्ता ने यात्रा का स्वागत किया। विद्या कुंड में रामभजन वर्मा व अवध बिहारी साहू ने स्वागत किया। चूड़ामणि चौराहे पर संजय गुप्ता और अजय गौड़ ने यात्रा का अभिनंदन किया। दर्शन नगर सूर्य कुंड में रामजन्म विश्वकर्मा और अरविन्द शुक्ला ने स्वागत किया।
देवकाली मंडल में यात्रा का शुभारंभ अंबेडकर पार्क से हुआ। यात्रा के चौक पहुंचने पर राजेश गौड़ व किशन ने स्वागत किया। वजीरगंज में शकुंतला गौतम व शकुंतला मौर्या ने यात्रा का अभिनंदन किया। लालबाग कुम्हार टोला में अमन तिवारी बिट्टू, अनुभव जायसवाल, आकाश सोमवंशी और आशुतोष ने स्वागत किया। इसके बाद जनौरा बुद्ध नगर में पूजा रावत और सूरज सोनकर ने यात्रा का स्वागत किया।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि संत रविदास की जन्मस्थली की पूजित माटी के कलश को लेकर निकाली गई यात्राओं के जरिए सामाजिक एकता, समानता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कलश वंदन यात्रा में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने यात्रा में सहभागिता की और विभिन्न स्थानों पर उसका स्वागत किया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना! अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More