सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार।

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के कादीपुर के जंगल में मालापुर से गड़ाना डबल रोड नहर के पास शुक्रवार को सुबह तड़के हुई, पुलिस मुठभेड़ मे कुख्यात लुटेरा किशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने की मुखबिर की सूचना पर सक्रिय पुलिस ने घेरेबंदी की जिसमें पुलिस से घिरता देख लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली कुख्यात किशन को लगी जिससे वह गिर गया। पुलिस ने बाइक समेत लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के दिशानिर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत सुबह मुखबिर के सूचना पर कादीपुर इंस्पेक्टर अशोक सिंह व सुरापुर चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी की । पुलिस टीम से घिरते देख बाइक सवार कृष्ण कुमार उर्फ किशन टाइगर व उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में किशन टाइगर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
पुलिस टीम को किशन टाइगर के पास से तमंचा व बिना नंबर की बाइक मिली। जख्मी बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की विधिक कारवाई की। पुलिस के मुताबिक बदमाश पर लूट व डकैती के दर्जन भर मुकदमें दर्ज हैं जिसकी तलाश पुलिस को थी जिसे मुठभेड़ मे पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

23 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago