
मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, शरीर में ब्लड कम होने के बावजूद भी डॉक्टर ने कूल्हे का ऑपरेशन किया।
अयोध्या।
अयोध्या के श्री राम अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि शरीर में ब्लड कम होने के बावजूद भी बुजुर्ग मां के कूल्हे का ऑपरेशन डाक्टर ने कर दिया। ऑपरेशन के बाद ब्लड की व्यवस्था न होने पर महिला की मौत हो गई। सीएमओ ने तत्काल मामले की जांच करने के निर्देश दिए है। मसकनवां बस्ती के श्रीनगर गांव के रहने वाले राम भारी ने तीन दिन पहले मां राम राजी को श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया। गिरने से उनके पैर का कूल्हा टूट गया था। राम भारी का आरोप है कि डॉक्टर ने केवल एक्स रे के बाद ही मां के कूल्हे का ऑपरेशन कर दिया। जबकि कोई जांच सही तरीके से नहीं कराया।
पीड़ित का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बताया कि तत्काल खून की व्यवस्था करें। क्योंकि 4 प्वाइंट की खून बचा है। खून का इंतजाम करने का प्रयास किया गया, लेकिन खून की व्यवस्था नहीं हो पायी। इससे मां की मौत हो गई। वहीं परिजनों के हंगामा बढ़ता देख, अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में मृतक के शव को एम्बुलेंस कैसे घर भिजवाया।
सीएमओ संजय जैन ने कहा ” मामला संज्ञान में आया है। जांच के आदेश दिए गए है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More