
सुल्तानपुर जिले में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर जिले की पुलिस अलर्ट थी। संदिग्ध स्थानों के साथ होटलों की भी चेकिंग अभियान चलाया गया था। कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार रात सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में सुरक्षा की दृष्टि से होटलों व रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर रही थी। इस क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं सपा नेता सै.रहमान के ख्वाजा कॉम्प्लेक्स में बने होटल में कुछ कश्मीरी ठहरे हुए हैं।
इस सूचना पर सीओ सिटी, नगर कोतवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए । मिली जानकारी के अनुसार होटल से तीन कश्मीरी युवक व एक युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया। पकड़े गए तीनो कश्मीरियों को एक जीप व युवती को महिला पुलिस कर्मी ने दूसरे वाहन पर बैठा कोतवाली लेकर आए।जहां पुलिस सभी से जांच – पड़ताल कर रही है।
आईडी आदि को लेकर पुलिस ने वेरिफिकेशन शुरू किया है। नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया है कि हिरासत में चार कश्मीरियों को लिया गया है। अब तक की जांच पड़ताल के बाद पता चला है कि चारों कश्मीर के पुंज के रहने वाले हैं। चारों कश्मीर के मदरसे में जॉब करते हैं। इनको 10 हजार के आसपास वेतन मिलता है। इन दिनों मदरसे की ओर से अपने समुदाय से चंदा लेने यहां आए हुए हैं। लेकिन पड़ोसी जिले में पीएम के कार्यक्रम को लेकर इन्हें अभी हिरासत में रखा गया है। जांच की जा रही है।
सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More
गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More
श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More
जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More
अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More