अयोध्या उत्तर प्रदेश

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर लिलहा निवासी बृजेश कुमार पासी की सऊदी अरब में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा पीड़ित परिवार के आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सऊदी अरब में हुई इस दुखद घटना के बाद मृतक बृजेश के परिजनों ने सोमवार (3 अगस्त) की शाम बताया कि पूर्व विधायक ने उनसे मुलाकात कर सांत्वना दी है और आश्वासन दिया है कि पार्थिव शरीर बहुत जल्द स्वदेश आ जाएगा।

मिल्कीपुर पूर्व विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे इस विपदा में खुद को अकेला न समझें। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और भारतीय दूतावास के संपर्क में होने की बात कही ताकि मृतक का शव जल्द से जल्द भारत लाया जा सके और परिवार अपने प्रियजन का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर सके।

परिजनों के मुताबिक, 34 वर्षीय बृजेश कुमार पासी रोजगार की तलाश में बीते 3 अप्रैल 2025 को सऊदी अरब गए थे। वे वहां अल-गरा (महदिया-25 नंबर क्षेत्र) में मजदूरी का काम कर रहे थे। 22 जुलाई 2026 की रात उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ पाया गया। वहां मौजूद अन्य साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बृजेश का विवाह चार वर्ष पूर्व कुमारगंज थाना क्षेत्र के गोयड़ी गांव निवासी लक्ष्मी के साथ हुआ था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे मासूम बेटे हैं।

पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पार्थिव शरीर को शीघ्र स्वदेश लाने की प्रक्रिया पूरी की जाए और बेसहारा हुए इस गरीब परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

editor

Recent Posts

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

4 days ago