अयोध्या उत्तर प्रदेश

पुलिस अलर्ट, नवरात्र में होगा मिशन शक्ति का आगाज।

पुलिस अलर्ट, नवरात्र में होगा मिशन शक्ति का आगाज।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद शारदीय नवरात्र से महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को समर्पित ‘मिशनशक्ति’ अभियान का पांचवा चरण अयोध्या में भी शुरू होने जा रहा है।
शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरवग्रोवर ने मुख्यालय पर जिले के सभी थानों में तैनात महिला बीट आरक्षियों के साथ बैठक की और अभियान की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 से शुरू हुए इस अभियान के चार चरण पूरे हो चुके हैं। अब 22 सितम्बर से 30 दिनों तक चलने वाले पांचवें चरण में विभागीय समन्वय के साथ व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एसएसपी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल की फुट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और पीआरवी-112 की गाड़ियाँ लगातार सक्रिय रहेंगी।
बैठक में पुलिसअधीक्षकग्रामीणबलवंतकुमारचौधरी ने भी महिला बीट पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर सक्रिय रहेगी। वहीं महिला पुलिस कर्मी चौपाल व भ्रमण के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों – 1090, 112, 1076, 102, 108, 181, 1930 – की जानकारी देकर जागरूक कर रही हैं। साथ ही कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है।
एसएसपी ने बैठक में सभी महिला आरक्षियों से अब तक किए गए कार्यों का ब्यौरा मांगा और आगे की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago