ggggg - पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक, समस्या के निस्तारण का निर्देश।

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक, समस्या के निस्तारण का निर्देश।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक, समस्या के निस्तारण का निर्देश।

ggggg - पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक, समस्या के निस्तारण का निर्देश।

अयोध्या।
अयोध्या जिले मे मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों और यूपीनेडा के सभी इम्पैनल्ड वेन्डर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा और इसे तेजी से लागू करने के लिए रणनीति तैयार करना था।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योजना को न केवल शहर में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस दिशा में लक्ष्य निर्धारित करने और अभियान तेज करने के निर्देश दिए।
पीओ नेडा अयोध्या प्रवीण नाथ पांडेय ने बताया कि जिले में जागरूकता कैंप आयोजित कर योजना के लाभ और प्रक्रिया के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। बैठक में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्या पर विशेष चर्चा हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया, ताकि योजना के कार्यान्वयन में गति लाई जा सके। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को भी अपने कार्य में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में वसुधा फाउंडेशन से तन्यता एवं देवारती, जितेंद्र द्विवेदी और विभिन्न कंपनियों के पदाधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने योजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए समन्वय और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *