गोसाईगंज - अयोध्या

पारिवारिक विवाद में पिता ने पुत्र को मारी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर।

पारिवारिक विवाद में पिता ने पुत्र को मारी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में पिता ने अपने ही पुत्र को गोलियों से भून डाला। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आक्रोशित होकर गोसाईगंज कोतवाली इलाके के टंडौली ग्रामसभा के मजरे केवलापुर निवासी अभिमन्यु तिवारी ने अपने पुत्र सत्य मेघा उर्फ शुभम तिवारी को अवैध तमंचे से गोली मार दी। एक गोली उसके जबड़े में तो दूसरी उसके कंधे पर लगी। 

घटना के बाद आरोपी पिता मौके से भाग गया।  उसकी बहन शुभम को लेकर महाराजगंज थाने पहुंची जहां पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

एसएचओ संतोष कुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ ट्रामा सेंटर में युवक का उपचार चल रहा है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी को भी तलाशा जा रहा है। लिखित तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

editor

Recent Posts

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

2 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

6 days ago