सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

अस्पताल के शौचालय में मिली नवजात बच्ची,चिकित्सक ने कहा बाहर से लाकर फेंका गया है बच्चा।

अस्पताल के शौचालय में मिली नवजात बच्ची,चिकित्सक ने कहा बाहर से लाकर फेंका गया है बच्चा।

कुडवार_सुल्तानपुर ।

सुल्तानपुर जिले  कुड़वार थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर उस समय सनसनी फैल गई। जब अस्पताल के शौचालय में नवजात के रोने की आवाज आने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेते हुए अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएचसी के अंदर महिला वार्ड के बगल शौचालय में नवजात बच्ची पड़ी मिली। बच्ची की रोने की आवाज सुन पहुंची दाई ने चिकित्सक को जानकारी दी।

रात्रिकालीन ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. अनिमेष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बच्चे को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है। उसको शिशु वाटिका मे भर्ती करा दिया गया। जहां नवजात बच्ची आईसीयू में है।

चिकित्सक अनिमेष द्वारा बताया गया कि अस्पताल में एक महिला की डिलिवरी कराई गई थी। उसे बच्चे के साथ डिस्चार्ज किया गया। इस बच्ची को किसी अज्ञात ने बाहर से लाकर अस्पताल में फेंका है।

प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने कहा कि बच्चे को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जायेगा।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago