अयोध्या उत्तर प्रदेश

रोजगार मेले में भाजपा विधायक ने बांटा था नियुक्ति पत्र, फ्राड कम्पनी ने ठगे हजारों रुपये।

रोजगार मेले में भाजपा विधायक ने बांटा था नियुक्ति पत्र, फ्राड कम्पनी ने ठगे हजारों रुपये।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले में फ्राड का मामला सामने आया है। 21 जून को तहसील परिसर रुदौली में आयोजित मेले में भाजपा विधायक रामचन्दर यादव ने 102 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र दिया था। जिसमें एक बेरोजगार युवक के साथ धोखा हुआ है। यहां नियुक्ति पत्र देने वाली कम्पनी ने उससे 8200 रुपये ठग लिये है। अब मामला प्रशासन के संज्ञान में है। जिसकी जांच की जा रही है।

 रुदौली के रहने वाले युवक विशाल सोनी ने बताया कि रोजगार मेले में उसे नियुक्तिपत्र मिला था। जिसमें उसे मैनकाइंड हेल्थ केयर सर्विसेस नाम की कथित कम्पनी ने नियुक्ति पत्र दिया था। इसके बाद इस कम्पनी के द्वारा ट्रेनिंग के नाम पर 3200 व ड्रेस तथा अन्य चीजों के नाम पर 5000 रुपये वसूले गये। जब ज्वानिंग के लिए बताये पते पर पहुंचा तो वहां उस नाम की कोई कम्पनी ही नहीं थी।

सहायक निदेशक सेवायोजन पद्मवीर कृष्ण ने बताया कि तहसील रुदौली में रोजगार मेले का आयोजन हुआ था। जिसमें भाजपा विधायक रामचन्दर यादव मुख्य अतिथि थे। रोजगार मेले में लगातार एलाउंस किया जा रहा था कि किसी भी कम्पनी को कोई भी धनराशि नहीं देना है। इसके बाद भी युवक न जाने कैसे उनके चंगुल में फंस गया।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अंशुमान सिंह भी मौजूद थे। बेरोजगार युवक ने एसडीएम से शिकायत की है। मामले की जांच रुदौली एसएचओं को दी गयी है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago