अयोध्या उत्तर प्रदेश

पारंपरिक अवधी लोकगीत और बिरहा ने बांधा समां,कथक नृत्य ने दर्शकों को किया मोहित।

पारंपरिक अवधी लोकगीत और बिरहा ने बांधा समां, कथक नृत्य ने दर्शकों को किया मोहित।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी रामोत्सव के तहत राम कथा पार्क में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अवधी लोकगीतों, शास्त्रीय नृत्य और नृत्य नाटिकाओं की धूम मची है।
गुरुवार को आयोजित संध्या का शुभारंभ अंबेडकरनगर के प्रख्यात बिरहा गायक छविलाल पाल ने किया। पारंपरिक अवधी लोकगीत और बिरहा की प्रस्तुति दी। रमेश चंद्र यादव, अजीत यादव, कृष्णकांत पांडेय, रामकुमार राजेश और पवन कुमार पाल संगीतकार के रूप में थे। निशु त्यागी ने कथक नृत्य शैली के माध्यम से सबसे पहले श्रीहरी स्तोत्रम का गायन और उस पर कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अवध की होली खेल कर राम और सीता के स्वरूप को दिखाया।
वृंदावन के आशीष सिंह और उनके दल ने भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के दृश्य का मंचन किया। जिसमें लोक भजन और लोकगीतों के माध्यम से प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर हुए उल्लास और आनंद को दिखाया गया। पंजाब से आए धर्मेंद्र सिंह और उनके दल के कलाकारों ने पंजाब के पारंपरिक भांगड़ा को मंच पर प्रस्तुत करके पूरे पंडाल को झुमा दिया।
संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्रा ने किया। कलाकारों का सम्मान अतुल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर करपात्री महाराज, शिवांश त्रिवेदी, राघव दास, शर्मिला, भक्ति समेत भारी संख्या में दर्शक देर रात तक उपस्थित रहे।
editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago