birth - पानी से भरी बाल्टी में गिरने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत।

पानी से भरी बाल्टी में गिरने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

पानी से भरी बाल्टी में गिरने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत।

birth - पानी से भरी बाल्टी में गिरने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घर के अंदर खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बैती कला गांव निवासी बुद्धि सागर की डेढ़ साल की बेटी आनवी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर में खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पास में रखी पानी से भरी बाल्टी के करीब पहुंच गई। अचानक संतुलन बिगड़ने से बच्ची मुंह के बल बाल्टी में गिर गई। कुछ समय बाद जब परिजनों की नजर बच्ची पर पड़ी तो वह अचेत अवस्था में मिली। परिवार के लोग घबराकर उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज (रमवा कला) लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद फार्मासिस्ट विनय कुमार सिंह और चिकित्सक डॉ. अब्दुल कादिर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी।

इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोग छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *