अयोध्या उत्तर प्रदेश

नया घाट से गुप्तारघाट तक सरयू नदी का सर्वे शुरू, जल पर्यटन को बढ़ावा देना सरकार का लक्ष्य।

नया घाट से गुप्तारघाट तक सरयू नदी का सर्वे शुरू, जल पर्यटन को बढ़ावा देना सरकार का लक्ष्य।

अयोध्या।

अयोध्या राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-40 पर अयोध्या में नया घाट से गुप्तारघाट तक सरयू नदी का विस्तृत सर्वे शुरू हो गया है। 10 किलोमीटर का यह सर्वे कोचीन शिपयार्ड से बनकर आई वॉटर मेट्रो के संचालन के लिए किया जा रहा है।

भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की टीम सर्वे करने के लिए नदी में उतर चुकी है। एक सप्ताह तक सर्वे चलने के आसार हैं। वर्तमान में नदी के बहाव का मार्ग बदल गया है। गुप्तारघाट पर सरयू नदी में पानी है लेकिन जैसे ही अयोध्या की ओर आगे बढ़ते हैं, जमथरा घाट से पहले ही नदी दो हिस्सों में बंट गई है। नदी की धारा का बड़ा हिस्सा गोंडा जिले की ओर से अयोध्या की ओर बहाव है।

जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार सरयू नदी में वॉटर मेट्रो, क्रूज का संचालन कराना चाहती है। इसी के लिए वॉटर मेट्रो के साथ अयोध्या पहुंची भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की टीम ने डिटेल सर्वे शुरू कर दिया है। प्रत्येक 50 मीटर पर नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक सर्वे किया जा रहा है।

पूर्व में हुए सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर टीम ने सर्वे में प्रत्येक प्वॉइंट पर सिल्ट, पानी की स्थिति, पानी तल की गहराई, नदी की चौड़ाई समेत विभिन्न बिंदु शामिल हैं। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद नदी की ड्रेजिंग भी कराई जा सकती है। नदी में अत्यधिक सिल्ट होने के कारण जलयानों का संचालन अयोध्या से गुप्तारघाट तक नहीं हो पा रहा है, भविष्य में जलयानों के संचालन के लिए तेज गति से काम शुरू किया गया है।

editor

Recent Posts

इस्लामी धर्मांतरण रैकेट — मां-बाप ने नशे की दवा खिलाकर रमीज से कराया डॉक्टर का दुष्कर्म

ब्रेनवाश कर शराब की बोतल से मारते, गर्म प्रेस से जलाते; अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल… Read More

7 minutes ago

KGMU धर्मांतरण रैकेट का बड़ा पर्दाफाश, 100 से ज्यादा डॉक्टर शामिल, मौलानाओं से जुड़े तार

KGMU धर्मांतरण केस में UP STF की जांच आगरा SNMC और एटा मेडिकल कॉलेज तक… Read More

2 hours ago

PoK के रावलकोट में धरने पर फायरिंग और ड्रोन के आरोप: मौतों पर 3 से 7 तक के दावे, सच क्या है?

PoK के रावलकोट में 5 नवंबर को धरना हटाने के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर… Read More

2 hours ago