
सुल्तानपुर जिलाधिकारी आवास के बगल ही एक प्रतिष्ठित ब्रांड के शोरूम में ग्राहक पर फायरिंग करने वाले शोरूम संचालक संतोष पांडेय के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास व धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
दोस्तपुर थाने के बेथरा गांव निवासी मोईद खान शनिवार शाम शोरूम पर कपड़ा खरीदने गया था। आरोप है कि शोरूम संचालक संतोष व उसके साथ मौजूद अज्ञात ने गाली-गलौज की व संतोष ने अपनी पिस्टल से उस पर फायर कर दिया जिससे वह किसी तरह बच गया। जब संतोष ने दूसरा फायर करना चाहा तो मोईद ने उसका हाथ पकड़ लिया था। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। मोईद ने पहले डॉयल 112 पुलिस को बुलाया और उसके बाद कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस ने उसी वक्त संतोष पांडेय को हिरासत में ले लिया था। बाद में केस दर्ज होने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि शोरूम संचालक के खिलाफ हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
ईरान युद्ध और महंगाई से नाराज वोटरों ने वेव दी; हाउस-सीनेट-गवर्नर दौड़ में बड़े उलटफेर… Read More
ब्रेनवाश कर शराब की बोतल से मारते, गर्म प्रेस से जलाते; अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल… Read More
पीर बाबा छवि से एमडी डॉक्टर तक धर्मांतरण के एक जैसे आरोप — क्या आधुनिक… Read More
बलरामपुर छांगुर केस में जबरन धर्मांतरण-गैंगरेप आरोप तय व विदेशी फंडिंग चार्जशीट; केजीएमयू में रेप-धर्मांतरण… Read More
KGMU धर्मांतरण केस में UP STF की जांच आगरा SNMC और एटा मेडिकल कॉलेज तक… Read More
Cristiano Ronaldo ने 41 की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया। पुर्तगाल के लिए… Read More