अयोध्या उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में दस करोड़ से अधिक की योजनाओं का प्रस्ताव पारित।

नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में दस करोड़ से अधिक की योजनाओं का प्रस्ताव पारित।

अयोध्या।
अयोध्या माँ कामाख्या धाम आदर्श नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में मंगलवार को एक दर्जन विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में दस करोड़ से अधिक की योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 की बैठक में बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर, महाराजा बिजली पासी, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी सहित अन्य महापुरुषों की मूर्ति लगाए जाने का निर्णय लिया गया।

मां कामख्या धाम मंदिर परिसर में पार्किंग स्थल विकास, सैदपुर व सैमसी में मिनी स्टेडियम निर्माण, मंदिर क्षेत्र में बेडिंग जोन में दुकान के निर्माण के साथ प्रसाद विक्रेताओं को आवंटित करने का निर्णय लिया गया। मेला परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्य योजना, वार्ड में साइन बोर्ड, माँ कामाख्या नगर पंचायत में सीमा प्रवेश द्वारा पर नवदुर्गा माता के नाम, इसके अलावा नगर पंचायत के क्षेत्र में स्वच्छता, नाली सफाई, पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों के एक्शन प्लान पर भी चर्चा की गई। भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कामाख्या धाम की बोर्ड बैठक के बहुत ही सार्थक परिणाम रहे हैं।

नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री योजना में चार करोड रुपए की द्वितीय स्वीकृति जारी की है जिससे सड़कों का लाइटों का काम होगा वहीं एक विशेष योजना की भी स्वीकृत हुई है। बताया नगर पंचायत में मेधा मुनि आश्रम को भी बड़े स्वरूप में भव्यता दी जाएगी। नगर अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने बताया कि नगर क्षेत्र में 15 सभासद है जिसमें 14 सभासदों की सर्वसम्मति से करोड़ रुपये की विकास कार्यो के प्रस्ताव की मंजूरी मिली है। अधिशासी अधिकारी निखलेश मिश्रा ने प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी। बैठक में सभी सभासद मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago