
जिले के बीकापुर कोतवाली अन्तर्गत गोविन्द रामसागर तालाब के निकट शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक 26 वर्षीय युवक का शव पाया गया है। पुलिस ने शव के पास से कीटनाशक दवा की शीशी भी बरामद की है। युवक की पहचान मारुत यादव पुत्र रघुवीर यादव निवासी खजुरहट बभनईया के रुप में हुई है। गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर तालाब के किनारे युवक का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि युवक दुर्गा पूजा देखने के लिए शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे घर से निकला था और रात में घर वापस नहीं लौटा। शनिवार को तालाब के पास शव पाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More