धोखाधड़ी के मामले में SO से जवाब तलब, 24 घंटे की मोहलत।

धोखाधड़ी के मामले में SO से जवाब तलब, 24 घंटे की मोहलत।

अयोध्या।

अयोध्या जमीन बिक्री के लिए ली गई पेशगी की रकम वापस दिलाने के मामले में हीलाहवाली का मामला थाना समाधान दिवस में चर्चा में रहा। पुलिसिया लापरवाही को लेकर थाना प्रभारी से जवाब तलब किया गया तथा अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस को रकम वापस कराने अथवा रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई है।

शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस पर अर्थर गांव निवासी मनीष कुमार सिंह अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मामला लेकर सुनवाई कर रहे उपजिला अधिकारी सोहावल के समक्ष प्रस्तुत हुए।

पीड़ित ने बताया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार निवासी रंजीत मौर्य के साथ उनका दो बिस्वा जमीन को लेकर सौदा हुआ था। बैनामा करने के पूर्व रंजीत और उसके परिवार ने घर में शादी होने का हवाला देकर पेशगी के तौर पर 5 लाख रुपए ऑनलाइन भुगतान लिया था। पूर्व में दी गई शिकायत पर पुलिस ने जाँच तो शुरू की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। रंजीत और उसके पिता ने मिलकर रकम हड़प ली और अब लेन देन से मुकर रहे है। मामले की शिकायत आईजी से भी कई गई।

शिकायत पर सुनवाई कर रहे अधिकारियों ने पुलिसिया मिली-भगत की बात सामने आने पर प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह तलब हुए और उपनिरीक्षकों की क्लास लगी। एसएसपी राजकरन नैय्यर और क्षेत्राधिकारी सदर ने हस्तक्षेप किया।

क्षेत्राधिकारी सदर योगेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि 24 घंटे में मामले का निस्तारण कराएं। या तो शिकायतकर्ता का पैसा वापस हो अथवा धोखा धड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाय

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago