अयोध्या उत्तर प्रदेश

धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में दो अपराधी गैंग में सूचीबद्ध।

धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में दो अपराधी गैंग में सूचीबद्ध।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इनायतनगर पुलिस की रिपोर्ट और पुलिस अधिकारियों की संस्तुति के आधार पर दो आरोपियों को ‘जालसाजी गैंग डी-105/2026 (अयोध्या)’ में सूचीबद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गैंग बनाकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे अपराधों में संलिप्त रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक गैंग में रंजीत कुमार मौर्या पुत्र बैजनाथ मौर्या, निवासी कुचेरा बाजार, थाना इनायत नगर, उम्र 34 वर्ष को गैंग लीडर तथा बैजनाथ मौर्या (पुत्र) रामबदल, निवासी कुचेरा बाजार, थाना इनायत नगर, उम्र 58 वर्ष को सदस्य बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार रंजीत कुमार मौर्या के खिलाफ अयोध्या के इनायत नगर, कोतवाली नगर, खंडासा और रौनाही थानों के अलावा लखनऊ के गाजीपुर थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी, अमानत में खयानत, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2026 का गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी शामिल है।

वहीं बैजनाथ मौर्या के खिलाफ रौनाही और इनायत नगर थाने में दर्ज मुकदमों के अलावा वर्ष 2026 में यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गैंग की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इसे गैंग के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार गैंग के खिलाफ कार्रवाई संगठित अपराधों पर नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर प्रभावी निगरानी के तहत की गई है।

editor

Recent Posts

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

3 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

3 days ago

अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

4 days ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

4 days ago

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More

5 days ago