बीकापुर - अयोध्या

दो युवकों द्वारा एक महिला के साथ गाली गलौज कर दी धमकी।

दो युवकों द्वारा एक महिला के साथ गाली गलौज कर दी धमकी।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर  कोतवाली क्षेत्र के सराय भनौली में सोमवार की शाम दो युवकों द्वारा एक महिला के साथ गाली गलौज और धमकी देने की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। पीड़ित महिला ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध शिकायत की गई। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने के चलते शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। लेकिन दोनों आरोपी घर से फरार हो गए थे।

पीड़ित महिला का आरोप है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष मे छोटा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शाम करीब 4:30 बजे सराय भनौली निवासी आरोपी आतिफ खान और अबूजर उनके सहन पर आए। और उनके साथ गाली गलौज करने लगे और हाथ पकड़ कर धक्का दे दिया जिससे वह गिर गई। हल्ला गुहार मचाने पर आसपास के लोगों द्वारा मौके पर आकर बीच बचाव कराया गया। आरोपियों द्वारा धमकी भी दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि शिकायत मिली है रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago