अयोध्या उत्तर प्रदेश

दो और होटलों में पुलिस का छापा,छानबीन।

दो और होटलों में पुलिस का छापा,छानबीन।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के नगर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे शहर के बजाजा स्थित दो होटलों पर छापा मारा। इस दौरान दोनों होटलों में संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। हालांकि,पुलिस ने किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के आने की सूचना तत्काल देने के निर्देश दिए।
नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय बृहस्पतिवार की शाम बजाजा से टकसाल को जाने वाले मार्ग पर स्थित होटल आगमन पहुंचे। होटल में प्रवेश करते ही अंधेरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। होटल संचालक से उन्होंने रजिस्टर देखे तो बृहस्पतिवार को एक भी आगंतुक दर्ज न होने पर सवाल किया।
होटल संचालक ने बताया कि एक व्यक्ति बुधवार को यहां ठहरा था,जिसने बृहस्पतिवार को चेक आउट किया है। इसके बाद उन्होंने पिछले एक सप्ताह में होटल में ठहरे सभी आगंतुकों की आईडी देखी। इसके बाद वह इसी गली में थोड़ी दूर पर स्थित होटल वैशाली पहुंचे। यहां संचालक काकू मौजूद मिले,जिन्होंने बताया कि होटल में चार आगंतुक ठहरे थे,लेकिन मौजूदा समय में सभी अपने कार्य से बाहर निकले हैं। इसके बाद उन्होंने खाली कमरों की जांच की। पिछले कई दिनों से आए सभी आगंतुकों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान संचालक को किसी संदिग्ध व्यक्ति के आने पर तत्काल सूचना देने को कहा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago