
दुष्कर्म के आरोपी राजू खान पर कसा पुलिस का शिकंजा, कोर्ट की अनुमति से लैंगिक अपराध में बढ़ाई गईं धाराएं।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के पुराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म दुष्कर्म के आरोपी राजू खान के खिलाफ दर्ज मुकदमे में लैंगिक अपराध की कई गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। मुकदमे के विवेचना अधिकारी ने विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम निरुपमा विक्रम की अदालत में 14 अगस्त को पॉक्सो एक्ट की कई गंभीर धाराओं को बढ़ाए जाने के लिए अनुमति मांगी थी। न्यायाधीश ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 16 अगस्त की तिथि नियत की थी। शुक्रवार को राजू खान को न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वितीय नूरी अंसार की अदालत में पेश किया गया।
न्यायालय की अनुमति से जेल में निरुद्ध दुष्कर्म के आरोपी राजू पर किशोरी से कई बार दुष्कर्म करने की धारा की बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस प्रकरण में राजू सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान के साथ आरोपी है। वह सीतापुर जिले का निवासी है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More