अमेठी - उत्तरप्रदेश

दिखा इंस्टा वाला लव, घर से फरार युवक-युवती ने थाने में रचाई शादी।

दिखा इंस्टा वाला लव, घर से फरार युवक-युवती ने थाने में रचाई शादी।

अमेठी।

अमेठी जिले में संग्रामपुर थाने पर एक युवक-युवती की शादी करने का मामला सामने आया है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की इंस्टाग्राम पर पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के एक युवक से दोस्ती हुई और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। मेले में युवक से मिलने गयी युवती युवक के साथ फरार हो गई। परिजनों ने युवती की खो जाने की खबर थाने मे दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन करते हुए दोनों को लीलापुर बाजार से बरामद किया। और अपने साथ संग्रामपुर थाने ले आई। दोनों के परिजनों को थाने में पुलिस ने बुलाकर आपसी समझौते और परिजनों की रजामंदी के बाद थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी करा दी।

संग्रामपुर थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र निवासी नेहा अपने प्रेमी अर्जुन वर्मा पुत्र अमृतलाल बर्मा निवासी रसूली थाना लीलापुर प्रतापगढ़ के साथ लापता हो गई थी। युवती के पिता ने थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती का फोन सर्विलांस पर लगाया और उसे लीलापुर बाजार में युवक के साथ बरामद कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद शादी का फैसला करते हुए फरार हो गए थे। शनिवार को थाना संग्रामपुर परिसर में बने मंदिर में परिजनों की उपस्थिति में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार से पुलिस ने उन दोनों का विवाह करा दिया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago